Indian Idol 14: कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता इंडियन आइडल का खिताब- ट्रॉफी के साथ जीती…

Indian Idol 14: कानपुर के रहने वाले वैभव गुप्ता ने सिंगिंग रियलिटी शो “इंडियन आइडल 14” का खिताब जीत लिया है।फाइनल में कोलकाता के सुभादीप दास चौधरी और राजस्थान के पीयूष पंवार भी ट्रॉफी की रेस में थे।19 साल के गुप्ता को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की तरफ से 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। साथ ही शो की को-स्पॉन्सर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने उन्हें ब्रेजा कार भी दी।वैभव गुप्ता ने कहा कि वे प्लेबैक सिंगिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

वैभव गुप्ता ने PTI के साथ शेयर की बचपन की…

वैभव गुप्ता ने पीटीआई वीडियो से कहा, जब मैं बच्चा था, मैं आमतौर पर कहता था कि इंडियन आइडल जीतना मेरा सपना था। और आज ये मेरे लिए सच हो गया है। मैं बहुत खुश हूं और बहुत गर्व महसूस करता हूं कि मैंने अपने पिता को खुश किया है। मैंने सोचा कि अगर मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करूं तो एक दिन मैं इसे हासिल कर लूंगा और आज मैं आइडल 14 का विजेता बन गया हूं।उन्होंने कहा कि वे नकद पुरस्कार से अपनी संगीत यात्रा शुरू करने के लिए खुद का संगीत स्टूडियो बनाना चाहता है।वैभव ने कहा, “मैं अपने सपनों का स्टूडियो बनाऊंगा। मैं स्टूडियो में नए गाने बनाऊंगा और अपनी आवाज और अच्छे संगीत के साथ आप तक पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा।”

Read also-Jammu News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 23वें अखिल भारतीय पुलिस जल खेल के उद्घाटन अवसर पर कही ये बात

“इंडियन आइडल मेरा सपना था… वैभव गुप्ता

जब मैं बच्चा था, मैं आमतौर पर कहता था कि इंडियन आइडल मेरा सपना है। और आज ये मेरे लिए सच हो गया है। मैं बहुत खुश हूं और बहुत गर्व महसूस करता हूं कि मैंने अपने पिता को खुश किया है। मैंने सोचा कि अगर मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करूं तो एक दिन मैं इसे हासिल कर लूंगा और आज मैं आइडल 14 का विजेता बन गया हूं। मैं अपने सपनों का स्टूडियो बनाऊंगा। मैं स्टूडियो में नए गाने बनाऊंगा और अपनी आवाज और अच्छे संगीत के साथ आप तक पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा।

(SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *