Chandigarh: मान सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

Congress demonstrated against Mann government

Chandigarh: कांग्रेस नेताओं ने चंडीगढ़ (Chandigarh) में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली एएपी सरकार के खिलाफ पंजाब विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और बाकी कांग्रेस नेताओं ने सीएम भगवंत मान के खिलाफ तख्तियां लेकर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा…

प्रतिपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सदन का संरक्षक अध्यक्ष होता है लेकिन सदन को कैसे चलाना है और किसे बोलने का मौका देना है, इस संबंध में मुख्यमंत्री से निर्देश ले रहे थे। राज्य विधानसभा में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री एक पैकेट में ताला लेकर स्पीकर के पास गए हैं और उनसे ताला खोलने और फिर विधानसभा में ताला लगाने को कहा है। हम इस की निंदा करते हैं, हम दिहाड़ी मजदूर नहीं हैं कि विधानसभा में ताला लगाकर आप विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करेंगे।

Read Also: Bihar: विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे नीतीश कुमार

अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा…

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि बजट पेश हो रहा। आपने देखा जिस प्रकार का कल रवैया था सरकार का, मैं समझता हूं कि ‘बिलो द बेल्ट’। इतना मुझे लगता है कि ऐसा तो गांव में जो कहीं कोई लड़के लड़ते हैं ऐसा तो उनका भी व्यवहार नहीं होता जैसा मुख्यमंत्री साहब का और सबका व्यवहार था हमारे साथ। आज कर्ज के साथ आए हैं कि हमारे सर पर इतना कर्जा है तीन लाख करोड़ रुपये के ऊपर का कर्जा हो गया। 60 हजार करोड़ का कर्ज हो गया। यानि दो साल में कर्जा चढ़ा दिया अगर इसी तरह कर्जा पंजाब के ऊपर चढ़ता रहा तो पंजाब का होगा क्या? पंजाब खत्म हो जाए। जितनी हमारी इनकम होगी उतना हम कर्ज देंगे, फिर हमें प्रॉपर्टी बेचनी होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *