Lok Sabha Election 2024:केरल की पूर्व कांग्रेस नेत्री श्रीमती पद्मजा वेणुगोपाल बीजेपी पार्टी में हुई शामिल

Lok Sabha Election 2024:केरल की पूर्व कांग्रेस नेत्री श्रीमती पद्मजा वेणुगोपाल ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश जावडेकर,भाजपा राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन और राष्ट्रीय मीडिया सहप्रभारी डॉ संजय मयूख की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

PM के नेतृत्व में केरल की जनता इतिहास रचने जा रही है

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश जावडेकर ने श्रीमती पद्मजा वेणुगोपाल का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। श्रीमती पद्मजा वेणोगोपाल के पिता के. करुणाकरण ने केरल के मुख्यमंत्री रहते हुए अनेक विकासकार्य किए। भारतीय जनता पार्टी में सभी सदस्यों को सम्मान, जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण भूमिका दी जाती है। श्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि आगामी चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केरल की जनता इतिहास रचने जा रही है।

Read also-Lok Sabha Elections 2024:कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज: इन सीटों पर तय हो सकते हैं उम्मीदवार

करुणाकरण को भी कभी पार्टी ने सम्मान नहीं दिया -श्रीमती पद्मजा वेणुगोपाल

भाजपा में शामिल हुई केरल की पूर्व कांग्रेस नेत्री श्रीमती पद्मजा वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा केरल सहित पूरे देश में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर अपना आगे का राजनीतिक सफर भाजपा के साथ तय करने का निर्णय लिया है। कई वर्षों तक कांग्रेस के साथ जु़ड़े रहने के बावजूद वह पार्टी के कार्यों से संतुष्ट नहीं थी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कभी उचित महत्व नहीं दिया। केरल के मुख्यमंत्री रहे उनके पिताजी करुणाकरण को भी कभी पार्टी ने सम्मान नहीं दिया। श्रीमती पद्मजा वेणुगोपाल ने बताया कि उनके कई बार आग्रह करने के बावजूद उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। अंत में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में विकसित भारत की यात्रा में देश को आगे बढ़ाने और अपना योगदान देने का अवसर प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *