राजौरी जिले में पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की, एक जवान शहीद

शनिवार को भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी के पास पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की | Total tv, Hindi khabar, Latest news in hindi,

शनिवार को भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी के पास पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फिर से फायरिंग करके युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन किया। वहीं पाकिस्‍तान की ओर से हुई फायरिंग का भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया।

Read Also – कांग्रेस से नाराजगी के बीच सीएम खट्टर से मिले कुलदीप बिश्‍नोई

घटना में, सिपाही रोहिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि सिपाही रोहिन कुमार हिमाचल प्रदेश के निवासी एक बहादुर बहुत प्रेरित और ईमानदार सैनिक थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।

पाकिस्तान पिछले एक महीने से कई सेक्टरों में दिन में एक से दो बार एलओसी के किनारे फायरिंग और गोलाबारी कर रहा है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *