मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, राज्य में इंटरनेट बंद, कांग्रेस ने PM मोदी से की भावुक अपील

Manipur Violence News:

Manipur Violence News: मणिपुर की राजधानी इंफाल में मंगलवार दोपहर को लगाया गया कर्फ्यू बुधवार सुबह भी जारी रहा। शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।हिंसा के मद्देनजर मणिपुर सरकार के कर्फ्यू लगाए जाने के कारण इंफाल में सभी बाजार, वाणिज्यिक और सरकारी प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं।

केंद्र सरकार ने CRPF को किया तैनात – केंद्र ने जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में सुरक्षा ड्यूटी के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो नई बटालियन की तैनाती का निर्देश दिया है, जिनमें करीब दो हजार जवान होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

Read Also: मलाइका अरोड़ा के सिर से हटा पिता का हाथ… छत से कूदकर की खुदखुशी, जानें वजह

इंटरनेट सेवा बंद- कई महीनों में पहली बार राज्य सरकार ने घाटी के पांच जिलों में ब्रॉडबैंड सेवाओं सहित इंटरनेट भी बंद कर दिया है।मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने नई दिल्ली के लिए रवाना होते समय पीटीआई से बातचीत में कहा कि ऐसे हालात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों है और वे मौजूदा हालात के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं।उन्होंने कहा कि वे इस हालात को खत्म करने के लिए समर्थन जुटाने के लिए (दिल्ली में) सभी (AICC Leaders)  नेताओं से मिलने जा रहे हैं।

के. मेघचंद्र, अध्यक्ष, कांग्रेस, मणिपुर –  60,000 से ज़्यादा लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। वे अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। सैकड़ों लोग हिंसा में मारे गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी दूसरे देशों में हो रहे संघर्षों को लेकर चिंतित हैं। उन्हें मणिपुर में हो रहे संघर्ष की चिंता क्यों नहीं है, जो उनका अपना राज्य और उनके अपने लोग हैं? कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कानून-व्यवस्था जो आमतौर पर राज्य सरकार के अंडर में होती है, अब डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से केंद्र सरकार के कंट्रोल में है।”

Read also-हरियाणा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, BJP नेता अनिल विज ने कांग्रेस पर बोला हमला

सुरक्षा बलों के बीच झड़प –  मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर छात्र समूहों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को राज्यपाल के साथ बैठक की।छात्र समूहों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के सामने छह सूत्रीय मांग रखी है।मंगलवार को इंफाल में राजभवन तक मार्च के दौरान स्टूडेंट और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई थी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *