इंटरनेशनल गैंग से पकड़ी 22KG अफीम,9 करोड़ के साथ 9 गिरफ्तार, 30 बैंक खाते सीज

22KG opium caught from international gang, 9 arrested with 9 crores, 30 bank accounts seized

International Gang- पंजाब के जालंधर से पुलिस ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय ड्रग (International gang) तस्करी गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 22 किलोग्राम अफीम बरामद की है. पंजाब पुलिस ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए कार्रवाई की जा रही है.इस मामले के संबंध में कस्टम विभाग के छह अधिकारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने ये जानकारी दी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरोह के नौ करोड़ की बड़ी रकम वाले 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। ड्रग की रकम से बनाई गई छह करोड़ की 12 संपत्तियों की पहचान भी की गई है.उन्होंने कहा, झारखंड के अफीम उत्पादक और संग्रहणकर्ता को 12 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया आपको बता दे कि  दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के पांच विदेशी संगठनों और छह कस्टम अधिकारियों को नामित किया गया है

Read also – Haryana: हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह ने BJP छोड़ी,कांग्रेस का थामा दामन

गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया और 22 किलोग्राम अफीम जब्त की.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *