Haryana: हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह ने BJP छोड़ी,कांग्रेस का थामा दामन

haryana-hisar-mp-brijendra-singh-resigns-from-bjp-joins-congress-haryana-politics-bjp-congress-politics-news-in-hindi, Hisar MP Brijendra Singh leaves BJP, joins Congress

Haryana: पिछले कुछ दिनों से नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की ख़बरें आ रही थी। इस बीच एक ख़बर ऐसी भी आ रही जहां बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी को इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस्तीफा देने से पहले बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मैं राजनीतिक कारणों से बीजेपी छोड़ रहा हूं।

Read Also: दिल्ली में युवक 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

कुमारी शैलजा ने सोशल मीडिया एक्स पर दी जानकारी

दरअसल, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह के बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में जाने के आसार लगाए जा रहे थे। ऐसे में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की  पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सोशल मीडिया एक्स पर इस बात की जानकारी दी है कि बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा-


वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह जी के बेटे, भाजपा से हिसार के सांसद श्री बृजेंद्र सिंह जी भाजपा को छोड़कर, हम सबकी प्रेरणा स्त्रोत आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी, हमारे शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं श्री राहुल गांधी जी के विचारों में आस्था जताते हुए, आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज का दिन मेरे लिए हर्ष से भरा हुआ है क्योंकि चौधरी बीरेंद्र सिंह जी के परिवार से हमारा रिश्ता पीढ़ियों का है वो आज फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं उनका हार्दिक स्वागत करती हूं एवं आशा करती हूं कि जल्द ही चौधरी बीरेंद्र सिंह जी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे एवं न्याय की लड़ाई में हमारा साथ निभायेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *