PM Modi In Sabarmati Ashram: केंद्र सरकार बदलने जा रही Sabarmati Ashram की तस्वीर ,जानें क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं ?

PM Modi In Sabarmati Ashram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दांडी कूच दिवस पर ‘महात्मा गांधी साबरमती आश्रम को फिर से बनाने के प्रोजेक्ट का उद्धाटन किया। ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल भी मौजूद रहे।1,200 करोड़ की लागत से 55 एकड़ में साबरमती आश्रम को फिर से बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। बापू की विरासत को संरक्षित करते हुए इसे विश्व स्तरीय स्मारक में बदलने की कवायद शुरु हो गई है। यह पहल राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों को सदियों तक जिंदा रखने के लिए की गई है ताकि आने वाली पीढ़ियों को बापू के योददान को समझ सके।

Read also-Rajasthan Candidates List: कांग्रेस ने जारी की राजस्थान के उम्मीदवारों की लिस्ट- जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

गांधी के जीवन और आश्रम की शानदार विरासत… पर होगा ASHRAM का निर्माण

साबरमती आश्रम ‘आवरण नया, लेकिन आत्मा वही’ थीम के तहत फिर से बनाया जा रहा है। गांधीजी के जीवन और आश्रम की शानदार विरासत को और बेहतर तरीके से पेश किया जाएगा।इस पूरे प्रोजेक्ट में एक फूड कोर्ट और एक स्मारक दुकान भी शामिल है। ये दुकान महात्मा गांधी के आत्मनिर्भरता के मंत्र को अपनाने की प्रेरणा देगी।साबरमती आश्रम में बापू से जुड़ी तमाम यादें को संरक्षित रखा जाएगा। सरकार की कोशिश है कि वक्त के लिहाज से साबरमती आश्रम का विस्तार कर दिया जाए, जिससे और ज्यादा लोग अहिंसा के पुजारी के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने पीएम का आभार व्यक्त किया

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा आज प्रधानमंत्री जी गांधी आश्रम पुनर्विकास कार्यक्रम को शुभारंभ करने जा रहे हैं। 1200 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट का विस्तार 55 एकड़ में किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री जी का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *