BHUTAN: भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे

BHUTAN

BHUTAN:भूटान के नए प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे जनवरी में पदभार संभालनेके बाद अपनी पहली पांच दिन की विदेश यात्रा पर गुरुवार को भारत पहुंचे।भूटान के प्रधानमंत्री के आगमन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत किया।विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि टोबगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।भूटान के प्रधानमंत्री का मुंबई जाने का भी कार्यक्रम है।विदेश मंत्रालय ने कहा, “भूटान के प्रधानमंत्री की यात्रा दोनों देशों के प्रति मित्रता और सहयोग के स्थाई रिश्तों को आगे बढ़ाएगी। दोनों देश कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Read also-Andhra Pradesh Assembly Elections : आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए TDP ने 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

जनवरी में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने अपनी तीन दिन…

टोबगे के साथ एक प्रतिनिधिमंडल आया है जिसमें भूटान के विदेश और विदेश व्यापार मंत्री, ऊर्जा मंत्री और उद्योग और वाणिज्य मंत्री शामिल हैं।विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।जनवरी में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने अपनी तीन दिन की भूटान यात्रा की थी, जो टोबगे के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद नई दिल्ली से पहली यात्रा थी।टोबगे की भारत यात्रा उस बैकग्राउंड में हो रही है। जब चीन और भूटान अपनी सीमा विवाद के जल्द समाधान पर विचार कर रहे हैं। जाहिर तौर पर इस बातचीत से भारत के सुरक्षा हितों पर प्रभाव पड़ सकता है।करीब पांच महीने पहले भूटान के तत्कालीन विदेश मंत्री टांडी दोरजी ने बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से बातचीत की थी ।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *