Araria News:बिहार के अररिया में मिड डे मील खाने से 70 छात्र बीमार पड़े

Araria News:बिहार के अररिया जिले के एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को मिड डे मील खाने के बाद करीब 70 छात्र बीमार पड़ गए। बता दें कि  मिड डे मील खाने के बाद छात्रों को स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद उल्टी और बेहोशी आने लगी। इसके बाद आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read also-BHUTAN: भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे

सांसद ने जाना बच्चों का हाल

मुझे लगता है कि सबको फूड प्वाइजन हुआ है। फूड प्वाइजन की वजह से पेट में दर्द और सिर में चक्कर आना। इसको देख रहे हैं डॉक्टर और हम लोग। मिड डे वाले जो गलत काम करता है उसकी जांच करके अधिकारी सख्त से सख्त सजा दें।यह मामला अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय जितवारपुर पलासी पटेंगना का है. बच्चों ने विद्यालय में टिफिन के समय खाना मिड डे मील खाया था। खाने के कुछ समय बाद. करीब चार बजे से उन्हें उल्टी होनी शुरू हो गई. इसके बाद परिजनों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

बच्चों के इलाज में लगे 1 दर्जन डॉक्टर

बता दें कि 100 के करीब बच्चों की तबीयत खराब होने पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चों का इलाज कर रहे है डाक्टर ने बताया कि ये मामला फूड पॉइजनिंग का है वहीं बच्चों के इलाज में एक दर्जन से अधिक डॉक्टर लगे हुए है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *