Bharat Jodo Nyay Manzil: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर राहुल गांधी ने कहा- यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है!

Bharat Jodo Nyay Manzil: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में समापन हो गया है। इस यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने भी शिरकत की।

Bharat Jodo Nyay Manzil: अपनी मंजिल पर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि आप ये नहीं सोचना कि ये केवल राहुल गांधी की यात्रा थी ये जनता को न्याय दिलाने के लिए पूरे विपक्ष की न्याय यात्रा थी। इस दौरान हमारा देशवासियों से और जुड़ा हुआ। आज पूरा विपक्ष देश की आवाज है और EVM के बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते हैं, राजा की आत्मा EVM में है। वहीं इस यात्रा के समापन समारोह में शिरकत करने मुंबई पहुंचे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हमारे चाचा को भी हाईजैक कर लिया गया।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में ट्वीट भी किया है कि “भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है – पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है! यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं। इस यात्रा से मेरा विश्वास और दृढ़ हुआ कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है और हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के 5 न्याय ही संकटकाल से गुज़र रहे भारत की संजीवनी है।

Read Also: CM नायब सैनी ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में पूजा कर मां का आशीर्वाद लिया

आज चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, अब चैन से तभी बैठना, जब अन्याय का पर्याय बन चुकी इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देना। हम जनता के जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे। हमारा चुनावी अभियान भी युवाओं को रोज़गार, महिलाओं को अधिकार, किसानों को सही दाम, श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को हिस्सेदारी की गारंटी को समर्पित होगा। तो उठाओ न्याय की मशालें और गांव-गांव, गली-गली यह संदेश पहुंचा दो- देश को बचाना है, INDIA को जिताना है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA!

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *