Prayagraj: महाकुंभ में बसंत पंचमी के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया तीसरा ‘अमृत स्नान’

Maha Kumbh News:

Maha Kumbh News: महाकुंभ में तीसरे ‘अमृत स्नान’ के मौके पर दुनिया भर से आए लाखों लोग सोमवार को संगम पर जमा हुए।राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 81.24 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई।परंपरा के अनुसार तीन संप्रदायों – संन्यासी, बैरागी और उदासीन अखाडों ने बारी-बारी से अमृत स्न्नान किया।प्रत्येक अखाड़े को 40 मिनट का समय दिया गया।अब महाकुंभ में दो विशेष स्नान और होने हैं। इसमें एक 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और दूसरा 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा।

Read also- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8 फरवरी को RBI बोर्ड को करेंगी संबोधित

नागा साधु आकर्षण का केंद्र बने – उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बसंत पंचमी के दिन संगम पर अद्भुत नजारा दिखा। सुबह से ही घाटों पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।सोमवार को बसंत पंचमी के दिन तीसरे भव्य अमृत स्नान के अवसर पर नागा साधु आकर्षण का केंद्र बन गए। अपने खास स्वरूप और अनूठी रस्मों से श्रद्धालुओं की भीड़ को उन्होंने आकर्षित किया।भस्म लिपटे और सांसारिक संपत्ति और इच्छाओं के पूर्ण त्याग के प्रतीक नागा साधु संगम पर पवित्र स्नान करने पहुंचे।घाट पर नागा साधुओं को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

Read also- PM ने AAP पर बोला सियासी हमला, बोले- सिर्फ 10वीं पास करने वाले छात्रों को ही प्रमोट करती है AAP

पुलिस बल किया गया तैनात- प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने सोमवार को बताया कि भीड़ कंट्रोल करने के लिए ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है।उन्होंने कहा कि ‘अमृत स्नान’ सुचारू रूप से चल रहा है। तीन अखाड़ों के अमृत स्नान हो गए हैं और बाकी अखाड़ों के भी एक-एक करके हो रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *