दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने क्यों खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा ? केजरीवाल को गिरफ्तारी…

Delhi Excise Policy Case

Delhi Excise Policy Case: लोकसभा चुनाव 2024 से दिल्ली के सीएम केजरीवाल(CM Kejriwal) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शराब नीति घोटाले मामले में  ईडी अब तक केजरीवाल को 9 बार समन भेज चुकी है।लेकिन एक बार भी  CM केजरीवाल ED  के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिल्ली शराब नीति मामले में अंतरिम  राहत की मांग की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह शराब नीति केस में जांच (He is investigating the liquor policy case) करने में सहयोग करने को तैयार है।लेकिन प्रवर्तन निदेशालय इडी(Enforcement Directorate ED) से उन्हें गिरफ्तार करने से रोका जाए। ED ने सीएम केजरीवाल को गुरुवार  21 मार्च को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Read also-दिल्ली के कबीर नगर में भराभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, 2 की मौत एक गंभीर रूप से घायल

केजरीवाल ने याचिका में क्या कहा है?

ED के सामने पेश होने से पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। साथ ही कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने की मांग की थी । इससे पहले केजरीवाल इडी के द्वारा भेजे गए समन पर पेश नहीं हुए थे।इस मामले में शनिवार को दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिल गई थी। दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में(Delhi liquor policy case) गिरफ्तारी की आशंका के चलते अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट पहुंचे हैं।उन्होंने कहा है कि वो ईडी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं, अगर ईडी यह आश्वासन दे कि वे उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

जानें कब कब मिला केजरीवाल को समन

ED के द्वारा सीएम केजरीवाल के पहला समन 2 नवंबर को भेजा गया था। लेकिन वह ED के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद एजेंसी(ED ) ने सीएम को 21 नंवबर 2023 को समन भेजा था । लेकिन केजरीवाल इस समन में भी  ED के सामने पेश नहीं हुए।इसके बाद 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी, 4 मार्च और 17 मार्च को भी केंद्रीय एजेंसी (ED ) ने केजरीवाल को समन भेजे।लेकिन केजरीवाल किसी भी समन पर (ED ) के सामने पेश नहीं हुए। सीएम केजरीवाल का दावा है कि केंद्रीय एजेंसी ईडी उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *