दिल्ली के कबीर नगर में भराभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, 2 की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Building Collapse

Building Collapse: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई। दिल्ली के वेलकम इलाके के कबीर नगर में दो मंजिला पुरानी इमारत के भरभरा कर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इमारत में दब जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही ये घटना लोगों को पता लगी। इलाके में सनसनी का फैल गई। इमारत गिरने की ये घटना रात में करीब दो बजे हुई।हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया

Read also-PM मोदी का भूटान दौरा अचानक हुआ स्थगित, जानें क्या है वजह ?

इमारत को गिराने का काम चल …था

आपको बता दें कि दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी इमारत को गिराने का काम किया जा रहा था. तभी रात करीब दो बजे इमारत गिर गई वहीं इमारत के मलबे में तीन मजदूर फंस गए.रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों  को बाहर निकाला।लेकिन इनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई.जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दो मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जींस कटिंग का काम किया जा रहा था। जबकि पहली मंजिल खाली थी।

मृतकों और घायलों की पहचान

दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अरशद,तौहीद और रेहान को मलबे से बाहर निकाल लिया. इस हादसे में अरशद और तौहीद की मौत हो गई. जबकि, रेहान गंभीर रूप से घायल है।दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *