कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने जातीय जनगणना का किया विरोध,पार्टी अध्यक्ष खरगे को लिखी चिट्ठी

anand sharma wrote latter, anand sharma latest news, loksabha election 2024,

Mallikarjun Kharge- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने जातिगत जनगणना पर सवाल उठाते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। आनंद शर्मा ने लिखा है जातिगत जनगणना की मांग इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विरासत का अपमान है।आनंद शर्मा ने खरगे को ‘जात पर न पात पर मुहर लगेगी हाथ पर’ नारे की भी याद दिलाई है।माना जा रहा है कि आनंद शर्मा ने अपनी इस चिट्ठी के जरिये राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर हैMallikarjun Kharge

आनंद शर्मा ने अपने पत्र में इंदिरा गांधी के दौर में कांग्रेस के प्रचार अभियान में इस्तेमाल किये जाने वाले नारे का भी उल्लेख किया है।आनंद शर्मा ने लिखा है- इंदिरा गांधी ने कभी नारा दिया था- ‘जात पर पात पर मुहर लगेगी हाथ पर’

Read also- सोनिया गांधी ने आम चुनाव से पहले कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया।

आनंद शर्मा की लिखी चिट्ठी का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के ऑफिस से जुड़े सांसद नासिर हुसैन ने यह कहते हुए दिया है कि आज भी हमारा नारा वही है कि जाति पर ना पात पर मुहर लगेगी हाथ पर लेकिन सोशल जस्टिस के लिए जाति आधारित जनगणना बेहद जरूरी है

बहरहाल आंनद शर्मा की इस चिट्ठी से कांग्रेस पार्टी के भीतर ही जातिगत जगनणना को लेकर मतभेद पैदा हो गया है। राहुल गांधी पिछले काफी समय से जातिगत जनगणना की मांग करते रहे हैं। हाल के समय में बिहार में जातिगत जनगणना हुई थी।राहुल गांधी ने इसे देश भर में कराने की मांग की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *