Arvind Kejriwal-CM केजरीवाल को ED ने किया गिरफ़्तार

arvind kejriwal

CM Kejriwal- दिल्ली शराब नीति मामले  में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुरुवार को नौवीं बार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर हाजिर नहीं हुए. इसके बाद ईडी और दिल्ली पुलिस की टीम केजरीवाल के निवास पर पहुंच गई है. आशंका जताई जा रही है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. अरविंद केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी से बचने को लेकर दायर याचिका गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में खारिज हो गई. केजरीवाल की ओर से देर शाम को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सुप्रीम कोर्ट मामले पर कल सुबह सुनवाई करेगा.

Read also- भारत की वो रहस्यमयी जगह,जहां सुसाइड करते हैं पक्षी,नाइट एंट्री BAN

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है. उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से आज अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत देने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर तत्काल सुनवाई की मांग की. सुप्रीम कोर्ट कल सुबह सुनवाई करेगा.

Read also- सोनिया गांधी ने आम चुनाव से पहले कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया।

सीएम केजरीवाल से दो घंटे से पूछताछ जारी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से दो घंटे से पूछताछ कर रही है। घर के बाहर समर्थकों का प्रदर्शन जारी है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, अगर सीएम केजरीवाल की गिरफ़्तारी आज होती है तो आगे फिर किस तरह से पार्टी इसके खिलाफ सड़क पर उतरेगी इसकी प्लानिंग की जा रही है। दो घंटे के बाद CM केजरीवाल को ED ने किया गिरफ़्तार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *