अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली HC में दायर की गई जनहित याचिका, क्या है पूरा मामला?..

ED Arrest kejriwal
ED Arrest kejriwal: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।याचिकाकर्ता औऱ हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत यादव ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के बाद कहा कि केजरीवाल जेल में रहकर सीएम पद पर नहीं रह सकते क्योंकि उन्होंने गोपनीयता की शपथ ली है। अगर वे किसी मंत्रालय से फाइल जेल में ही मंगाते हैं तो गोपनीयता का खतरा हो सकता है।इसके अलावा यदि मुख्यमंत्री जेल के अंदर रहेंगे, तो वहां हमेशा अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहेगा जिससे जेल की गतिविधियां प्रभावित होंगी।हिंदू सेना प्रमुख ने अपनी याचिका में ये भी मांग की है कि केजरीवाल को जेल में बिताए गए समय के लिए एक विधायक का वेतन मिलना चाहिए।

केजरीवाल को लेकर याचिकाकर्ता ने कही ये बात…

याचिकाकर्ता (सुरजीत यादव) ने दिल्ली के सीएम पर टिप्पणी करते हुए कहा केजरीवाल जी ने गोपनीयता की शपथ ली है।इसलिए मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल जेल से कार्य नहीं कर सकते।यदि वे किसी भी मंत्रालय की कोई भी फाइल जेल में मंगाते हैं तो वे जेल के कई कर्मचारियों के हाथों से गुजरते हुए  केजरीवाल  तक पहुंचेगी जिससे गोपनीयता भंग होने का खतरा है।हमारा ये  अनुरोध है कि मुख्यमंत्री का जो मासिक तनख्वाह होती है जो उनको पैसा मिलता है। वो एमएलए से अधिक मिलता है और जेल में रहते हुए वे कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे। इसलिए उनको इस्तीफा देना आवश्यक है। और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर वे सामान्य एमएलए के रूप में जेल में रहेंगे।

केजरीवाल गिरफ्तार ….

केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। उनकी रात ED की लॉकअप में कटी। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *