BJP की पांचवीं लिस्ट जारी, हरियाणा की शेष चार लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों का हुआ ऐलान

प्रधानमंत्री आवास पर रविवार को हुई BJP की अहम बैठक संपन्न होने के बाद लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट देर शाम जारी कर दी है। जिसमें हरियाणा की शेष चार लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो गया है।

हरियाणा की शेष चार लोकसभा सीटों पर भी हुआ BJP उम्मीदवारों का ऐलान

BJP की पांचवी लिस्ट में सोनीपत से मोहन लाल बडोली को, हिसार से रणजीत चौटाला को, रोहतक से अरविंद शर्मा को और कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट मिला है। खास बात ये है कि चुनावी मौसम में टिकट के ऐलान से कुछ समय पहले ही चंडीगढ़ BJP कार्यलाय में रविवार देर शाम हरियाणा की नायब कैबिनेट के मंत्री रणजीत चौटाला ने और वहीं दिल्ली BJP कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस को झटका देकर BJP का दामन थामा है।

Read Also: PM मोदी ने देशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं

इसके अलावा हिमाचल के मंडी से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया गया है। वहीं यूपी के सुल्तानपुर से मेनका गांधी को और पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *