हरियाणा: गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में बारात पर हमला, कई लोग घायल

Gurugram

हरियाणा में गुरुग्राम के पालम विहार इलाके के सेक्टर-22B में जा रही एक बारात पर नशे में धुत कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं, इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। Gurugram

जानकारी के मुताबिक, बारात मोलाहेड के एक सरकारी स्कूल से निकली और म्यूज़िक, डांस और गाने के साथ सेक्टर-22B कम्युनिटी सेंटर की ओर बढ़ रही थी, तभी कुछ लोग नशे में धुत होकर सड़क पर रास्ता देने को लेकर लोगों से बहस करने लगे। जल्द ही ये बहस हाथापाई में बदल गई, जिसमें दो युवक गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस हमले में दूल्हे की एक करीबी महिला रिश्तेदार भी घायल हो गई। Gurugram

Read Also: उत्तराखंड: रमजान में देहरादून के बाजार मिठाइयों और त्योहारी पकवानों से गुलजार

घटना की जानकारी मिलने पर पालम विहार थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। ASI राकेश कुमार ने बताया कि झगड़ा सड़क पर गाड़ी को निकलने के लिए रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ। गाड़ी में दो-तीन लोग सवार थे। गाड़ी और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें खंगाल रही है। Gurugram

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *