A320 glitch : ए320 श्रृंखला के कई विमानों में सूर्य की तेज किरणों के कारण समस्या आ सकती है

A320 glitch, IndiGo,Air India,Air India Express,Airbus,solar radiation,इंडिगो,एयर इंडिया,एयरबस,air india,airbus,india,air india express,software/hardware update requirement air india,pti-bhasha, देश News

A320 glitch :  भारत में विमानन कंपनियों द्वारा संचालित एयरबस ए320 श्रृंखला के लगभग 200-250 विमानों में सॉफ्टवेयर बदलने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि सूर्य की तेज किरणों (सोलर रेडिएशन) के कारण उड़ान नियंत्रण से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा प्रभावित हो सकता है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।एयरबस ने शुक्रवार को कहा कि ‘सोलर रेडिएशन’ के कारण एक320 श्रृंखला के कई विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा के खराब होने की आशंका है।

Read also- मध्यप्रदेश: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के समय गोली लगने से रायसेन बलात्कार मामले का आरोपी घायल

कंपनी ने यह भी बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर बदलाव किए जाएंगे, जिससे उड़ानों के संचालन में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।सूत्र के अनुसार भारतीय विमानन कंपनियों के पास मौजूद ए320 श्रृंखला के लगभग 200 से 250 विमानों में यह समस्या दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव करना पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव के कारण भारत में अस्थायी तौर पर परिचालन संबंधी व्यवधान आ सकता हैA320 glitch 

Read also- राजाजी पार्क में गूंजे रोमांच के कदम, पर्यटकों के लिए हाथी सफारी की धमाकेदार वापसी

क्योंकि ए320 श्रृंखला के लगभग 200-250 विमानों को थोड़े समय के लिए उपयोग में नहीं लेने की जरूरत है।भारत ए320 श्रृंखला के छोटी संरचना वाले विमानों का एक बड़ा बाजार है। इंडिगो, एयर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस जैसी विमानन कंपनियां इन विमानों का इस्तेमाल करती हैं। देश में ऐसी लगभग 560 विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं।A320 glitch  A320 glitch  A320 glitch  A320 glitch 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *