एमसीडी में 15 साल की बीजेपी को बाहर कर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने हासिल की बड़ी जीत

Delhi MCD Result 2022, एमसीडी में 15 साल की बीजेपी को बाहर कर, दिल्ली .....

राजधानी दिल्ली मैं नगर निगम चुनाव को लेकर इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया। जिस घड़ी का दिल्ली की जनता और 1349 प्रत्याशियों को इंतजार था आखिरकार वह घड़ी सामने आ गई। एमसीडी में 15 साल की बीजेपी को बाहर कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है वार्ड नंबर 92, 94, 48 से बीजेपी के उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की है साथ ही वार्ड नंबर 93 और 45 से AAP के उमीदवारों ने जीत हासिल की है। दरअसल मादीपुर विधानसभा में 7 वार्ड की EVM मशीनों को रखा गया था। जहा पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की गई। आप 134 बीजेपी 104 कांग्रेस 9 निर्दलीय 3 सीटों पर हुए काबिज।

नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत पर राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगो को बधाई दी। सीएम ने कहा इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया। अभी तक दिल्ली ने जो जिमेदारी दी हमने स्कूल सही किए, हॉस्पिटल सही किया, लोगो ने बिजली की जिम्मेदारी दी हमने बिजली मुफ्त दी। आज लोगो ने सफाई की जिम्मेदारी दी है। पार्क सही करने की जिम्मेदारी दी है। और बहुत सी जिम्मेदारी दी।

Read also:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर की नारेबाजी

जितने उमीदवार जीते है उनको भी बधाई आप के बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को बधाई।सब मिलकर काम करे इसमें बीजेपी कांग्रेस के भी सहयोग चाहता हूं। सारी पार्टी को साथ लेकर चलेंगे हमे दिल्ली को ठीक करने के लिया सभी का सहयोग करे केंद्र सरकार भी करे। दिल्ली के 2 करोड़ लोगो का परिवार है सारे मिलकर सफाई करेगे भ्रष्टाचार भी खत्म करना है। जैसे दिल्ली सरकार में किया वैसे ही निगम में करेगे। हमे नेगेटिव राजनीती नही करनी है। स्कूल और अस्पताल से भी वोट मिलती है आज ये मैसेज मिला है हम दिल्ली में चौथा चुनाव जीते है। हमने मुद्दे की राजनीति की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *