AAP holds Meeting : आम आदमी पार्टी ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक की। मीटिंग में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।बैठक के बाद पीटीआई वीडियो से एएपी सांसद संदीप पाठक ने कहा, “दिल्ली के चुनावी परिपेक्ष को लेकर चर्चा हुई। इसमें चुनाव की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
Read Also: नायब सैनी का बड़ा ऐलान, किसानों को प्रति एकड़ 2000 रुपये बोनस देगी सरकार
AAP ने दिया ये संदेश- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले में 17 महीने जेल में बिताने के बाद नौ अगस्त को जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सिसोदिया का जेल से बाहर आना पार्टी के लिए बहुत बड़ी राहत है।हमने मनीष सिसोदिया की यात्रा की भी समीक्षा की और हमें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Read Also: Jammu-Kashmir Election 2024: आज आएगी जम्मू-कश्मीर के लिए BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
सांसद संदीप पाठक ने कही ये बात – आम आदमी पार्टी सासंद संजय पाठक ने कहा दिल्ली के चुनावी परिपेक्ष को लेकर चर्चा हुई। इसमें चुनाव की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। लोग देख रहे हैं कि अन्याय हो रहा है और वो बोल रहे हैं कि वो मनीष सिसौदिया और अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। पार्टी ने ये भी फैसला किया है कि एक सितंबर से अभियान तेज किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के विधायक हर मंडल में जाएंगे और ‘आपका एमएलए ( MLA ) आपके द्वार’ कैंपेन के नाम से अभियान शुरू होगा ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
