Jammu-Kashmir Election 2024: आज आएगी जम्मू-कश्मीर के लिए BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

BJP, Election, Jammu-Kashmir, Jammu-Kashmir Assembly Election 2024, BJP Candidates List, BJP Candidates First List, BJP list for Jammu and Kashmir, BJP release firstl list, Congress, Narendra Modi, Amit Shah, JP Nadda,भाजपा, चुनाव, जम्मू-कश्मीर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024, भाजपा उम्मीदवारों की सूची, भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा की सूची, भाजपा ने पहली सूची जारी की, कांग्रेस, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा"

Jammu-Kashmir Election 2024: विधानसभा चुनाव को लेकर हर राजनीतिक पार्टी की तैयारी जोरों शोरों पर है. जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP ) ने भी कमर कस ली है.चुनाव की जीत को लेकर पार्टी के सीनियर नेता रणनीति बनाने में जुट गए है.25 अगस्त यानी रविवार रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. इसी कड़ी में ये तय किया गया कि जम्मू कश्मीर में पार्टी के टॉप लीडर्स आठ रैलियां करेंगे. इसके अलावा पार्टी ने ये भी तय किया है कि वह इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. कश्मीर घाटी की उन विधानसभा सीटों पर मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी, जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी.

Read also- बर्थडे पार्टी में जमकर हुड़दंग, ताबड़तोड़ फायरिंग… दो आरोपित गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली में स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को हुई BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के सभी उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर ली गई है. पार्टी आज (सोमवार) रात तक या कल सुबह तक इन नामों की घोषणा कर सकती है. पहले जम्मू रीजन के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में 40 से 50 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा.

 

Read also- 5 लाख में बदल गया अभ्यर्थी… किसी और की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चुनाव समिति की बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?- इस बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, वनथी श्रीनिवासन, जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, लोकसभा सांसद जुगल किशोर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर संगठन महासचिव अशोक कौल और देवेंद्र राणा भी मौजूद रहे. वहीं जम्मू-कश्मीर में भाजपा चुनाव प्रभारी राम माधव और जी किशन रेड्डी सोमवार (26 अगस्त 2024) को प्रदेश पहुंचेंगे.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *