हरियाणा: किसान आंदोलन के समर्थन में अभय चौटाला ने विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। विधान सभा अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
किसान आंदोलन पर बोलते हुए इनेलो नेता ने कहा कल 26 जनवरी के दिन किसानों को अपमानित करने का काम किया गया। वहीं, इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रदेश कार्यकारिणी को नए सिरे से जिम्मेदारियां देने के लिए बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कहा किसान आंदोलन में शहीद हुए हरियाणा के किसान के परिवार को नौकरी, एक करोड़ रुपए और किसान को शहीद का दर्जा मिले यह प्रस्ताव रखे हैं। यह सभी प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे।
किसान आंदोलन में लाल किले पर हुई घटना पर अभय चौटाला ने कहा कि यह किसी और की नहीं भाजपा की शरारत है और झंडा भी बीजेपी द्वारा ही लगवाया गया और बीजेपी लोगो को गुमराह करने के लिए ऐसे पहले भी करती रही है।
अभय चौटाला ने कहा एक्टर दीप सिद्धू बीजेपी का अपना आदमी है। चौटाला ने कहा गाजीपुर बॉर्डर से भाजपा ने अपने लोगों को यह शरारत करने के लिए भेजा था। किसान इनकी साजिश का शिकार नहीं होगा,किसान संगठित है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

