Abhishek Bachchan : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी पत्नी Aishwarya Rai Bachchan के स्टारडम को लेकर खुलकर बात की। उन्होनें कहा कि एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या, अभिषेक से कहीं ज्यादा बड़ी स्टार मानी जाती थीं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपनी पत्नी की सफलता से असुरक्षा (इनसिक्योरिटी) महसूस हुई, तो उन्होंने बेहद संतुलित जवाब दिया।Abhishek Bachchan Abhishek Bachchan Abhishek Bachchan
Read also- Accident News : नासिक जिले में कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत
माता-पिता से मिली सोच- एक बातचीत के दौरान अभिषेक ने बताया कि उनकी परवरिश ही ऐसी रही है, जहां बराबरी को महत्व दिया जाता है। उन्होंने अपने माता-पिता Amitabh Bachchan और Jaya Bachchan का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दोनों की शादी हुई थी, तब जया बच्चन अपने करियर के शिखर पर थीं और अमिताभ बच्चन उतने बड़े स्टार नहीं थे। इसलिए उनके लिए यह स्थिति कभी असामान्य नहीं रही।
रिश्ते में पार्टनरशिप पर जोर- अभिषेक ने आगे कहा कि उनका और ऐश्वर्या का रिश्ता हमेशा बराबरी पर आधारित रहा है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और उनकी दोस्ती पहले से थी। शादी के बाद भी उन्होंने अपने रिश्ते को एक साझेदारी की तरह ही देखा, जहां कोई एक दूसरे से ऊपर या नीचे नहीं है।Abhishek Bachchan
Read also- LPG Crisis : LPG की किल्लत की वजह से अपने घरों को लौटने को मजबूर हैं प्रवासी मजदूर
ईगो से ऊपर है रिश्ता- अभिषेक बच्चन ने साफ कहा कि उनके लिए रिश्ता ईगो से ऊपर है। उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते में यह जरूरी नहीं कि एक व्यक्ति आगे बढ़ने के लिए दूसरे को पीछे छोड़ दे। वह ऐसे रिश्ते में विश्वास नहीं करते, जहां पत्नी को सिर्फ पति के को संतुष्ट करने के लिए अपने करियर से समझौता करना पड़े। अभिषेक ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या भी इसी सोच को मानती हैं। दोनों ही अपने-अपने करियर और पहचान का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के सपनों को पूरा करने में सहयोग करते हैं।
