Accident News : नासिक जिले में कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

Accident News, maharashtra, nashik, India News in Hindi, Latest India News Updates, दुर्घटना, महाराष्ट्र, नासिक"

Accident News : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि ये दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुई।उन्होंने बताया कि ये सभी लोग इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे.Accident News Accident News Accident News Accident News 

Read also- Amla Benefits: 100 बीमारियों का एक इलाज है आंवला, जानिए चमत्कारी फायदे

तभी उनकी कार कार्यक्रम स्थल के पास ही स्थित एक कुएं में गिर गई।स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आधी रात के आसपास दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। ये सभी लोग डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे।Accident News 

Read also- Health News: सावधान! नींद की कमी हो सकती है खतरनाक, सिकुड़ भी सकता है आपका दिमाग…

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है.जिनमें सात से चौदह वर्ष की आयु वर्ग की पांच लड़कियां और ग्यारह वर्षीय लड़का शामिल हैं।अधिकारी ने बताया कि शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *