Accident: जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एसयूवी की चपेट में आने से चार की मौत

Haryana

Accident: जयपुर जिले के चौमू इलाके में बुधवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने राजमार्ग पर तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।Accident: 

Read also- Gangotri Dham: केदारनाथ और गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा उत्तराखंड

पुलिस ने बताया कि ये दुर्घटना रामपुरा पुलिया के पास उस समय हुई जब एक परिवार के सदस्य खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे।दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी छह को चोमू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई।Accident: 

Read also- Sports News: भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा प्रादेशिक सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

मृतकों की पहचान वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई है। घायल एसएमएस अस्पताल में उपचाराधीन हैं।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।Accident: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *