Bengaluru: सोना तस्करी मामले में बुरी फंसी अभिनेत्री राम्या राव, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Ranya Rao Gold Smuggling: सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव को सोमवार को आर्थिक अपराधों की एक विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेत्री पूछताछ के लिए तीन दिनों तक राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की हिरासत में थीं।डीआरआई अधिकारियों ने सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जहां वह रो पड़ी।

Read also-नौ साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

डीआरआई ने कहा कि उसने यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की बिस्किट जब्त कीं।राव भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Read also-MP Politics: भोपाल में भरभराकर गिरा मंच, विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कांग्रेस नेता हुए घायल

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरू एयरपोर्ट पर 12.56 करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है।राव वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।डीआरआई अधिकारियों के अनुसार रान्या से जब्त 14.2 किलोग्राम सोना हाल के दिनों में बेंगलुरू एयरपोर्ट पर सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है।डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरू के लावेल रोड स्थित उनके आवास की तलाशी ली, जहां वो अपने पति के साथ रहती हैं।इस दौरान उनके पास से 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *