PM met President Murmu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए मिसाइल हमले के कुछ घंटे बाद बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
Read also- एयरस्ट्राइक के बाद देशभर में अलर्ट, इंडिगो ने 165 से ज्यादा घरेलू उड़ानें की रद्द
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित जिन आतंकी ठिकानों पर हमला किया उनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 नागरिकों के नरसंहार के दो सप्ताह बाद ये मिसाइल हमले किए गए।
Read also- ऑपरेशन सिंदूर: सरकार ने गुरुवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की ओर से यह सैन्य कार्रवाई की गई। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।
जम्मू कश्मीर के राजौरी के इरवान खेतार गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।यह गांव नियंत्रण रेखा के पास स्थित है।राघव शर्मा, जिनका घर क्षतिग्रस्त हुआ, उन्होंने कहा, “दोपहर करीब डेढ़ बजे गोलाबारी हुई, यह बहुत जोरदार थी। अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। आप खुद देख सकते हैं कि घरों को कितना नुकसान पहुंचा है।”हालांकि उन्हें पाकिस्तानी गोलाबारी का खामियाजा भुगतना पड़ा, लेकिन ग्रामीण इस बात से खुश हैं कि सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया।शर्मा ने कहा, “आतंकवादी हमला पूरी तरह से उचित है। पहलगाम में निर्दोष लोग मारे गए…हमने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।”
