जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार के फैसले के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछे ये सवाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जातीय जनगणना का स्वागत करते हुए सवाल पूछे हैं वही आतंकवाद को जोरदार जवाब देने के लिए बड़े एक्शन की मांग की है।

Read Also: केंद्र सरकार ने लिया जाति जनगणना कराने का बड़ा फैसला, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सबसे पहले, जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है लेकिन साथ ही कुछ अहम मांगें भी रखीं है। राहुल गांधी ने कहा कि जातीय जनगणना देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अचानक घोषणा की है। हम टाइमलाइन चाहते है हम इसका वेलकम करते हैं। हमें कास्ट सेंसेस से आगे जाना है। तेलंगाना का मॉडल अच्छा है। इसकी डेट बताई जाए कब तक इसको इम्प्लीमेंट किया जाएगा। ये सब सरकार को बताना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि जातीय जनगणना सिर्फ आंकड़े इकट्ठा करने की प्रक्रिया नहीं है। यह देश के हर वर्ग, खासकर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को उनका हक दिलाने का रास्ता है। राहुल गांधी ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार इसे तेलंगाना मॉडल की तरह पारदर्शी और समावेशी बनाये।

इसके साथ ही, राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के हालिया आतंकी हमले को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। आतंक को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि जिन लोगों ने यह किया उनको इसकी कीमत चुकानी होगी। साथ ही राहुल गांधी ने इस बार सीधे एक्शन की मांग करते हुए कहा कि इस बार इधर-उधर से नही होना चाहिए।

Read Also: हरियाणा में जल संकट को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर लगाए ये बड़े आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिजनों मिला।कोल्ड मर्डर था। कैसे हुआ इस पर कुछ नहीं कहना, लेकिन जिन लोगों ने किया उनको इसका खमियाजा भुगतान पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने साफ किया है,सब सरकार के साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को एक्शन लेना है।पीएम को परिजनों का संदेश है, पीएम सभी को शहीद का दर्जा दें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *