अगर आप भी रखते है नौकरानी, हो जाये सावधान

 Agra Crime news- उत्तर प्रदेश के आगरा के क्षेत्र ताजगंज से ऐसा मामला सामने आया है. जिससे सुनकर आप भी दंग रहा जायेगें.ताजगंज थाना क्षेत्र के एक व्यापारी के घर से नौकरानी ही घर से सामान चोरी करती थी आपको बता दे कि ये नौकरानी खाने से लेकर दूध और चाय मे नशे की गोलियां मिला के परिवार वालों को देती थी.दूध और चाय पीने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो जाते थे.इस तरीके का इस्तेमाल करके नौकरानी को सामान चोरी करने में आसानी होती थी.वह सामान चोरी करके आसानी से अपने घर भेज देती थी.

सामान कम होने पर शक हो गया। उन्हें लगने लगा कि नौकरानी चोरी करती है। इस पर गुपचुप रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। इसके बाद नजर रखने लगे। एक फुटेज को देखकर वो चौंक गए। वह अपने कपड़ों से एक पुड़िया में कुछ निकालकर खाने, दूध और चाय में मिलाती दिखी। इसके साथ ही एक दिन की फुटेज में जमीन से मिट्टी उठाकर सब्जी में डाल देती है। इससे आशंका है कि वह नींद की गोलियां मिलाती थी। इससे उन्हें ज्यादा नींद आया करती थी।

Read also – हेमंत सोरेन इतने भ्रष्ट हैं कि उन्होंने सेना की जमीन भी बेच दी – बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल

नालंदा टाउन निवासी बलदीप सिंह भाटिया का ग्राफिक्स का काम है। वह रविवार को पत्नी कमलजीत कौर के साथ थाना ताजगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में एक महिला मिली थी। वह घरों में काम करती थी। उसने अपने बच्चे की तबीयत खराब बताई। इस पर उसकी मदद कर दी थी। नवंबर 2023 में वो काम मांगने आई। उसे खाना बनाने के लिए घर में रख लिया। उन्होंने 2500 रुपये महीना तय किया था। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। मगर, घर में मरम्मत कार्य के चलते कैमरे हटा दिए गए थे।

नौकरानी के खिलाफ हो कार्रवाई
व्यापारी के मुताबिक, यह फुटेज नौकरानी को दिखाए। इससे वह नाराज हो गई। धमकी देने लगी। बाद में चोरी हुआ एक मोबाइल तोड़कर वापस कर गई। दंपती का कहना है कि नौकरानी अपने बेटे को दोपहर में बुलाती थी। वह थैला लेकर आता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *