AI Impact Summit: दिल्ली में आज से शुरू हो रहा देश का AI Impact Summit 2026

AI Impact Summit

AI Impact Summit: नई दिल्ली में आज शुरू होगा AI इंपेक्ट समिट। इस इवेंट में दुनियाभर के देशों से कई राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे। AI इंपेक्ट समिट में देश के PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

AI Impact Summit से भारत AI के प्रति अपनी ताकत और जिम्मेदारी को दिखाना चाहता है। इसी के साथ भारत AI शपथ को लेकर एक कैंपेन चलाने जा रहा है और 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा लोग AI प्लेज लेंगे और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

Read Also: Bihar News: लखीसराय में आठ साल की नाबालिग लड़की का कथित यौन शोषण हुआ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

AI Impact Summit के दौरान AI गवर्नेंस को लेकर भी चर्चा होगी। दरअसल AI गवर्नेंस कंपनियों को यह समझने में मदद करता है कि AI का सामान लोगों और कानूनों को कैसे प्रभावित करता है। इसमें तैयारी पर भी चर्चा होगी। इसमें भेदभाव कम करना, डेटा प्राइवेसी सिक्योरिटी, कानूनी नियमों का पालन करना आदि शामिल है । विदेश मंत्रालय (MEA) बता चुका है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले इवेंट में कई देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक शामिल होंगे। AI Impact Summit

AI Impact Summit में शामिल होने वाले राष्ट्रपति- 
⦁ स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन
⦁ एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस
⦁ स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी,
⦁ सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच
⦁ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके
⦁ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,
⦁ ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा

Read Also: IndVSPak: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, 61 रनों से जीता मैच

AI Impact Summit में शामिल होने वाले प्रधानमंत्री –
⦁ भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे
⦁ क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच,
⦁ नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ,
⦁ आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान,
⦁ मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम
⦁ ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस
⦁ फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो
⦁ स्पेन के पेड्रो प्रधानमंत्री सांचेज़,
⦁ कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलजास बेक्टेनोव
इनके अलावा इस समिट में कई बड़ी कंपनियों के CEO और मालिक भी हिस्सा लेंगे। AI Impact Summit

क्या है AI Impact Summit की थीम ?
AI Impact Summit की थीम लोग, पृथ्वी और प्रगति (People, Planet and Progress) पर आधारित है. यह AI पर सहयोग को लेकर भारत के नजरिये को दिखाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *