AI Summit Controversy India : ‘एआई समिट एक्सपो’ में प्रदर्शित ‘रोबोटिक डॉग’ को लेकर उठे विवाद के बीच गलगोटिया यूनिवर्सिटी को अपना स्टॉल तुरंत खाली करने के लिए कहा गया है।इसमें प्रदर्शित प्रौद्योगिकी की उत्पत्ति और स्वामित्व पर सवाल उठ रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी से तुरंत प्रदर्शनी स्थल छोड़ने को कहा गया। हालांकि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने इस निर्देश के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है।विवाद उस समय शुरू हुआ जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने प्रदर्शनी में ‘ओरायन’ नाम का ‘रोबोट डॉग’ प्रदर्शित किया।AI Summit Controversy India AI Summit Controversy India AI Summit Controversy India
Read also- Neem Leaves Benefits : रोज सुबह नीम के पत्ते खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे
आलोचकों का कहना था कि ये यूनिवर्सिटी (AI Summit Controversy India ) का स्वदेशी नवाचार नहीं है बल्कि चीन में बना एक रोबोट है।इसके बाद यूनिवर्सिटी को सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा।सूत्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी पर आयातित प्रौद्योगिकी को अपनी तकनीक बताकर पेश करने के आरोप लगे हैं।इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने पीटीआई-वीडियो से कहा, ‘‘ ये विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि शायद बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं किया गया और इसके पीछे की मंशा को ठीक से समझा नहीं गया।
Read also- सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, एक्टर ने तस्वीरों संग लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट
उन्होंने कहा, ‘‘ ‘रोबोट डॉग’ के बारे में हम यह दावा नहीं कर सकते कि हमने इसे बनाया है। मैंने सभी को बताया है कि हमने इसे अपने छात्रों के समक्ष इसलिए पेश किया ताकि वे खुद कुछ बेहतर बनाने के लिए प्रेरित हों। हमारी यूनिवर्सिटी कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र मेंअत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रदान करके भविष्य के दिग्गज बनाने में योगदान देती है और आगे भी ऐसा करना जारी रखेगी।
सरकार द्वारा यूनिवर्सिटी को प्रदर्शनी क्षेत्र खाली करने के लिए कहे जाने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे बस इतना पता है कि आज हम सभी यहां मौजूद हैं।‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में किया जा रहा है।
