हरियाणा में BJP सरकार: पंचकूला में आज होगी नायब सिंह सैनी की ताजपोशी, ये है संभावित मंत्रिमंडल

हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-5 स्थित दशहरा मैदान में आज भगवान राम के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर सम्पूर्ण विश्‍व को पवित्र महाकाव्य “रामायण” का अनुपम उपहार देने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर से नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री अपने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री व पार्टी के दिग्गज नेता कार्यक्रम में आकर उसकी शोभा बढ़ाएंगे। वहीं सैनी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों को फोन कर बुलावा पहुंच रहा है।

Read Also: अमेरिका में कोई भी बने राष्ट्रपति, भारत से मिलकर ही आगे बढ़ना होगा !

आपको बता दें, पंचकूला के दशहरा मैदान में आयोजित हो रहे भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों व 50 हजार की भारी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं के आगमन के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नए CM और मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे मंत्रियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

ये है संभावित मंत्रिमंडल

अनिल विज, रणबीर गंगवा, राव नरबीर सिंह, कृष्ण बेदी, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, सावित्री जिंदल, आरती राव, अरविंद शर्मा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा, गौरव गौतम और कृष्ण मिड्ढा के मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इसके अलावा लक्ष्मण यादव, राजेश नागर, श्याम सिंह राणा और तेजपाल तंवर का भी नाम चर्चाओं में है। हालांकि, अब कुछ देर बाद ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि मंत्रिमंडल में इन नामों में किस-किसको जगह मिली ?

हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर नायब सैनी ने आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि “हरियाणा हरि प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है। मेरा सौभाग्य है कि सर्वसम्मति से मुझे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है और हमें सेवक बनकर अपने 2.80 करोड़ परिवार-जनों की सेवा का अवसर मिल रहा है।

आज हम सब का सौभाग्य है दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री @narendramodi जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व हमारे पास है। एक बार फिर डबल इंजन की सरकार में हरियाणा को कैसे नॉन-स्टॉप अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया जाए इस मिशन के लिए काम करना है। हम सभी कार्यकर्ता इस प्रक्रिया के साथ,सेवा के इस मिशन के साथ जुड़कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।

Read Also: दिल्ली -NCR में सुबह -शाम गुलाबी ठंड का आगाज, इन राज्यों में बारिश होने के आसार

आज एक बार फिर जब पार्टी ने मुझे अवसर दिया है तो यहां पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पधारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री @AmitShah जी, मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी और केंद्रीय मंत्री @mlkhattar जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और हर हरियाणवी परिवार-जन को मैं ये भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारी सरकार सेवा,सुशासन,सामानता और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर काम करेगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *