AI Summit: लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) ने भारत मंडपम में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में अपना एआई-आधारित यातायात प्रबंधन प्लेटफॉर्म FusionWorld.ai पेश किया।ये प्रणाली कैमरों, सेंसरों और यातायात नेटवर्क से वास्तविक समय के डेटा को एकत्र करती है ताकि उपयोगी जानकारी निकाली जा सके।
Read also- AI Summit Controversy: चीनी रोबोट को खुद का बताने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की किरकिरी, AI समिट से बाहर ..
एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ और एमडी अमित चड्ढा ने पीटीआई वीडियोज को बताया “हम इन सभी इनपुट को लेते हैं और अपने एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके सरकारी वाहनों के साथ-साथ नागरिकों को शहर के विभिन्न हिस्सों से सुरक्षित आवागमन पक्का करने में मदद करते हैं। हम विशिष्ट घटनाओं की स्थिति में अग्रिम सूचनाएं भी मुहैया कराते हैं जिससे लोगों को सुरक्षित रहने और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलती है।”एलटीटीएस ने चेन्नई की मिसाल देते हुए बताया कि FusionWorld.ai यातायात प्रबंधन प्रणाली एक बड़े भारतीय शहर में कैसे काम करेगी।
Read also- Sports News: टी20 विश्व कप में नहीं चला अभिषेक शर्मा का बल्ला, नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट
एलटीटीएस के स्टॉल पर रेलवे ट्रैक सुरक्षा के लिए एक एआई एप्लिकेशन भी प्रदर्शित की गयी।चड्ढा ने कहा, “ये वास्तविक समय में दरारों की पहचान करने और बेस स्टेशन को जानकारी वापस भेजने में सक्षम है। हमने इस समाधान को अमेरिका की रेलवे कंपनियों में अपने दो ग्राहकों और मध्य पूर्व क्षेत्र के दो ग्राहकों के साथ लागू किया है। ये समाधान उत्पादन के लिए तैयार है और हमारे ग्राहकों को भेज दिया गया है।”
