Stock Market: अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार बम-बम, सेंसेक्स 2,950 अंक उछला

Stock Market:

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी एवं कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,775.73 अंक या 3.71 प्रतिशत उछलकर 77,392.31 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 815.20 अंक या 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,938.85 अंक पर पहुंच गया। Stock Market:

Read Also: Assembly Election: केरल में थमा चुनावी शोर, कल होगा मतदान: कई पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक करीब 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी सबसे अधिक तेजी दर्ज करने वालों में शामिल रहें। केवल टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की 225, चीन के एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग में भी काफी तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को स्थिर बंद हुए थे। Stock Market:

Read Also: UP Politics: वर्षा, ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान, CM योगी ने दिया मदद का आश्वासन

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 13.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.80 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,692.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,979.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।Stock Market:

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनने के बाद वह ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को स्थगित करेंगे। इस समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना भी शामिल है।इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने संकेत दिया कि इस अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन की अनुमति दी जाएगी जिससे आपूर्ति बाधित होने की चिंताएं कम हो गई हैं। Stock Market:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *