AI Summit Controversy: दिल्ली के भारत मंडपम में हुए AI इम्पैक्ट इंडिया समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की ज़मानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं और सभी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। AI Summit:
Read Also: Namo Bharat: प्रधानमंत्री मोदी ने नमो भारत ट्रेन को हरी दिखाई झंडी, दिल्ली से मेरठ का सफर हुआ आसान
शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के जिन चार कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा है, उनकी पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव के रूप में हुई है। इनमें कृष्णा हरि बिहार से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं, कुंदन यादव बिहार के प्रदेश सचिव हैं, अजय कुमार उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जबकि नरसिंह यादव तेलंगाना से जुड़े हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने अदालत से पांच दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पुलिस का कहना है कि ये चारों आरोपी भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन में शामिल थे और कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक और देश विरोधी नारे लगाए गए।AI Summit:
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के लिए आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद करना और उनकी जांच बेहद ज़रूरी है। चूंकि सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों से हैं, इसलिए उनसे पूछताछ के लिए हिरासत आवश्यक बताई गई। अभियोजन पक्ष ने अदालत को यह भी बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके अलावा पुलिस यह भी जानना चाहती है कि इस पूरे विरोध की साजिश किस स्तर पर रची गई, इसके लिए फंडिंग कहां से हुई और जिन टी-शर्ट्स व स्लोगन का इस्तेमाल किया गया, वे कहां तैयार किए गए। पुलिस का दावा है कि कुछ अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए भी हिरासत जरूरी है।AI Summit:
