अमृतसर और तरन तारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो ड्रोन, छह किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

Punjab News-  पंजाब के अमृतसर और तरन तारन जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बुधवार को दो ड्रोन और छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई।

खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर के अटारी गांव के बाहरी इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान उन्होंने खेत से एक बैग बरामद किया जिसमें हेरोइन के पांच पैकेट थे जिनका कुल वजन 5.290 किलोग्राम था।

Read also-तेलंगाना में बोले खरगे- नेशनल हेराल्ड को बंद करने के लिए BJP ने रची साजिश !

विशेष सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने तरनतारन के राजोके गांव के बाहरी इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने एक खेत से चीन में बना ड्रोन और 524 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।

वहीं बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन के मियांवाला गांव के पास एक ड्रोन को रोका। तलाशी अभियान के दौरान, उन्होंने खेत से ड्रोन और एक प्लास्टिक की बोतल बरामद की, जिसमें 534 ग्राम हेरोइन थी। अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने ड्रोन के जरिए ड्रग्स की तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम कर दिया।

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *