Air India: गैस संकट के बीच महंगी होगी हवाई यात्रा,एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज

Air India

Air India: एयर इंडिया समूह घरेलू उड़ानों के लिए 299 रुपये से 899 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 24 डॉलर से 280 डॉलर तक का ईंधन अधिभार लगाने जा रहा है।हालांकि, कुछ मार्गों पर ईंधन अधिभार नहीं लगाया जाएगा।एयर इंडिया ने मंगलवार को बयान में कहा कि आठ अप्रैल से प्रभावी संशोधित ईंधन अधिभार एयरलाइन की किफायती सेवाएं देने वाली अनुषंगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानों पर भी लागू होगा।Air India: 

Read Also: Delhi Vidhansabha: एक्शन में दिल्ली पुलिस, एसयूवी के साथ प्रवेश करने वाले ड्राइवर को पुलिस हिरासत…

बयान में कहा गया कि बांग्लादेश और जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया जैसे सुदूर पूर्व गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली उड़ानों पर ईंधन अधिभार में संशोधन की जानकारी आवश्यक नियामकीय अनुमोदनों के अधीन उचित समय पर दी जाएगी।एयरलाइन ने कहा कि सरकार द्वारा घरेलू विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में 25 प्रतिशत की अधिकतम वृद्धि तय करने के बाद समूह ने इस संतुलित दृष्टिकोण को अपनाया है और घरेलू स्तर पर एक समान अधिभार की जगह दूरी-आधारित अधिभार लगाने का फैसला लिया है।Air India: 

Read Also: Delhi News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘ठग’ सुकेश को मिली जमानत, लेकिन जेल से नहीं आ पाएगा बाहर

एक अन्य घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो पहले ही ईंधन अधिभार में बढ़ोतरी कर चुकी है।अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए एयरलाइन ने कहा कि 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन के दाम बढ़कर 195.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।फरवरी के अंत तक यह 99.40 डॉलर प्रति बैरल थे। किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में एटीएफ का हिस्सा 40 से 45 प्रतिशत बैठता है।Air India: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *