जयपुर में भाजपा मुख्यालय के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन- केंद्र सरकार पर की ये टिप्पणी

Arvind Kejriwal Arrest

Arvind Kejriwal Arrest:राजस्थान के जयपुुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बीजेपी कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।(Protested fiercely in front of BJP office)आप कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ये विरोध पर्दर्शन किया।आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी इसलिए डरे हुए हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल अकेले ऐसे नेता हैं जो उन्हें चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ईडी(ED) और सीबीआई का इस्तेमाल किए बिना अरविंद केजरीवाल का मुकाबला नहीं कर सकती।

Read also-एलविश यादव को Snake Venom Case में कोर्ट से मिली जमानत, 50 हजार रुपये के दो मुचलके पर…

AAP कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार पर की ये टिप्पणी

केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी कितनी बौखलाई हुई है, कितनी डरी हुई है क्योंकि एकमात्र अरविंद केजरीवाल जी ही ऐसे नेता हैं जो उन्हें चुनौती दे रहे हैं। हम ये साफ कह देना चाहते है कि अगर चुनौती देनी ही है तो मैदान में खुले रूप में आइए, ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके आप जो ये लोकतंत्र की हत्या करने का जो काम कर रहे हैं वो आपको शोभा नहीं देता है।

जानें ED ने सीएम KEJRIWAL को क्यों किया गिरफ्तार?

दिल्ली मे कथित शराब नीति से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार 21 मार्च को देर रात गिरफ्तार किया।वह पहले सीएम है जिन्हें (ED)ने पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि वह पद पर बने रहेगें। बता दें कि दिल्ली के CM केजरीवाल पहली बार तब सुर्खियों में आए थे। जब उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ जुड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *