16 जून से खुल जाएंगे ताजमहल जैसे सभी स्मारक, कोरोना नियमों का करना होगा पालन

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर में कम होते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में ताजमहल जैसे सभी स्मारकों को 16 जून से खोलने का ऐलान किया है।

आपको बता दें, कोविड महामारी के कारण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने सभी केंद्रीय स्मारकों को 16 अप्रैल से बंद करने का निर्णय लिया था।

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मंत्रालय ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सभी स्मारकों को 16 जून 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।

पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं। सभी को शुभकामनाएं। हालांकि, ASI ने पहले 16 अप्रैल से लेकर 15 मई तक के लिए सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारक बंद करने का आदेश दिया था।

इसके बाद ASI ने 12 मई को एक बार फिर इन्हे 15 जून तक बंद रखने के लिए आदेश जारी कर दिया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *