तवांग झड़प के बाद अमेरिका आया भारत के साथ, कही ये बड़ी बात

( प्रियांशी श्रीवास्तव ) : भारत और चीन के बीच एक बार फिर तनाव अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। दरअसल अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनीयों ने घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारत के वीर जवानों ने हिम्मत से चीन के ये नापाक इरादे को कामयाब नहीं होने दिया। बता दें कि सीमा पर दोनो देशों के बीच हुई झड़प ने मामला गरम कर दिया है चीन और भारत के रिश्तों में तकरार तो वैसे कोई नई बात नही है लेकिन खास बात ये है कि हाल ही में हुई इस झड़प के बाद अमेरिका भी सामने आ गया है। अमेरिका ने भारत को अपना पूरा साथ देने की बात कही है।

अमेरिका ने भी भारत का साथ देते हुए कहा कि हर स्थिति में वो भारत के साथ है और उसकी हर स्थिति में पैनी नजर है। अमेरिका ने कहा कि उसे इस बात खुशी है कि समय रहते दोनों देशों ने डिसइनगेजमेंट किया और स्थिति को नियंत्रण में रखा। जारी बयान में कहा गया कि इस बात की खुशी है कि दोनों ही सेनाएं समय रहते पीछे हट गईं। हम स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखे हैं। हम दोनों भारत और चीन को बातचीत करने के लिए प्रेरित करते हैं, सीमाओं को लेकर जो भी विवाद है, बातचीत के जरिए समाधान किया जाए।

Read also:मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुख्तार अंसारी की मुश्किलें, ED ने आज फिर किया तलब

सीमा पर दोनों देशों के बीच काफी झड़प हुई। इस बात का जैसा ही सरकार को पता लगा वैसे ही तुरंत सरकार एक्शन में आ गई। एनएसए अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान ने इस मामले पर बैठक करते हुए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की।

Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *