अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ युद्ध शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव को किया खारिज

America

America : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए युद्ध शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव को थोड़े ही अंतर से खारिज कर दिया। पिछले दो दिनों में ये दूसरा मतदान है। इससे पहले सीनेट ने इसी तरह के एक प्रस्ताव को पार्टी लाइन के आधार पर खारिज कर दिया था। इस प्रस्ताव के विरोध में 219 वोट पड़े जबकि इसके पक्ष में 212 वोट। इस नतीजे ने अमेरिका-इजराइल सैन्य अभियान के लिए समर्थन और विरोध की तस्वीर पेश की।

 Read Also– मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ आज धरना देंगी CM ममता

साथ ही ट्रंप द्वारा कांग्रेस को दरकिनार करने के तर्क को भी उजागर किया, जबकि केवल कांग्रेस के पास ही युद्ध की घोषणा करने का हक है। सदन ने एक अलग विधेयक को भी मंजूरी दी जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि ईरान आतंकवाद को बढ़ावा देता है। बुधवार दोपहर को हुई वोटिंग में 100 सदस्यीय सदन ने 52-47 के अंतर से इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया । इससे ट्रंप को राहत मिली अब वह ईरान पर हमले जारी रख सरते है। इस युद्ध में अब तक ईरान के 780 से अधिक मौते हो चुकी है । अब देखना होगा की अमेरिका का यह फैसला और कितने लोगों की जान लेगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *