मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ आज धरना देंगी CM ममता

West Bengal: CM Mamata to stage protest today against deletion of voters' names

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद राज्य की संशोधित मतदाता सूची में कथित तौर पर मनमाने ढंग से नाम हटाए जाने के खिलाफ शुक्रवार यानी आज 6 मार्च को कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना देंगी।

धरना दोपहर दो बजे एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर शुरू होगा। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को यह जानकारी दी थी। अभिषेक ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग ने राजनीति से प्रेरित होकर यह एसआईआर कराई है और इसकी वजह से विधानसभा चुनाव से पहले लाखों वैध मतदाता मतदान से वंचित हो सकते हैं।

Read Also: निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ 8 मार्च को चुनाव तैयारियों पर चर्चा के लिए राज्य का करेगी दौरा

अभिषेक ने कहा, “मुख्यमंत्री हमारे अगले कदम की घोषणा करेंगी। हम इस एसआईआर के खिलाफ हैं, जिसमें वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।” आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में शुरू हुई एसआईआर के दौरान 63.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *