America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार 6 मार्च को ईरान को फिर से धमकी दी। ट्रंप ने ईरान के सभी पुलों और बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की धमकी है। ये कदम तब उठाया गया जब तेहरान ने 45 दिन के युद्ध विराम के प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि वो युद्ध का स्थायी अंत चाहता है। इसके साथ ही, ट्रंप द्वारा समझौता करने के लिए दी गई समय-सीमा भी करीब आती जा रही। America America
ट्रंप ने कहा, “पूरे देश को एक ही रात में तबाह किया जा सकता है और वो रात शायद कल हो सकती है।” उन्होंने संकेत दिया कि मंगलवार रात आठ बजे (ईडीटी) की समय-सीमा अंतिम है और कहा कि वो ईरान को पहले ही काफी मोहलत दे चुके हैं। अमेरिका ने ईरान से कहा है कि वो होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी जहाजी आवाजाही के लिए खोल दे, वरना उसे अपने बिजली संयंत्रों और पुलों को तबाह होते देखना पड़ेगा। इस धमकी के बाद संभावित युद्ध अपराधों को लेकर चेतावनियां भी सामने आने लगी हैं।
Read Also: MADHYA PRADESH: जबलपुर में ठग गिरोह का पर्दाफाश! 1.75 करोड़ की ठगी, 4 गिरफ्तार
America- इजरायल ने एक बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला करके और अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी को मारकर दबाव और बढ़ा दिया। ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए, एक अहम मध्यस्थ पाकिस्तान के जरिए लड़ाई खत्म करने का अपना 10-सूत्रीय प्लान भेजा है। काहिरा में ईरान के राजनयिक मिशन के प्रमुख मोजतबा फिरदौसी पोर ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “हम युद्ध विराम तभी स्वीकार करेंगे जब हमें ये गारंटी मिले कि हम पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि बातचीत के पिछले दौरों के दौरान अमेरिका द्वारा इस्लामिक रिपब्लिक पर दो बार बमबारी किए जाने के बाद, ईरान को अब ट्रंप प्रशासन पर भरोसा नहीं रहा। America
बातचीत में शामिल एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि कोशिशें नाकाम नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा, “हम अब भी दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं”। उन्होंने पर्दे के पीछे की कूटनीति पर चर्चा करने के लिए नाम न बताने की शर्त पर ये बात कही। ट्रंप ने भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार तड़के तेहरान पर नए हमलों की जानकारी दी। इजराइल ने इसकी जिम्मेदारी ली, लेकिन तुरंत ये नहीं बताया कि किसे निशाना बनाया गया था।
