Amla Benefits: आंवला एक ऐसा फल है जिसे आयुर्वेद में बेहद खास माना गया है। इसे “अमृत फल” भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। विटामिन A, C और B से भरपूर आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे 100 रोगों का एक इलाज माना गया है। आइए जानते हैं आंवला खाने के फायदे.Amla Benefits Amla Benefits Amla Benefits
इम्यूनिटी- आपको बता दें कि आंवला में विटामिन-C होता है.ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. आंवला खाने से शरीर को बीमारियों से बचाया जा सकता है. मौसमी बीमारियों में आंवला खाने से आप फ्लू और इंफेक्शन से खुद को बचा सकते है.Amla Benefits Amla Benefits
Read also- Health News: सावधान! नींद की कमी हो सकती है खतरनाक, सिकुड़ भी सकता है आपका दिमाग…
आंखों की रोशनी- आंवला आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आंवला, आंखों की हर समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी आंखों के रेटीना के लिए बड़ा ही लाभदायक माना जाता है।Amla Benefits Amla Benefits
पाचन दुरुस्त करें- आंवला फाइबर से भरा होता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट की समस्या को दूर करता है। आंवला खाने से गट हेल्थ सही रहता है। आंवला कब्ज, एसिडिटी की समस्याओं में भी फायदेमंद है।
स्किन की समस्याएं करें दूर- आंवला स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाता है, आंवला खाने से एजिंग की समस्या दूर होती है। आंवला खाने से झुर्रियां और रिंकल्स कम होते हैं। आंवला स्किन एलर्जी, पिंपल्स और कील-मुंहासों को भी कम कर सकता है।
Read also- West Bengal : मुर्शिदाबाद के नवाब परिवार के 100 से ज्यादा नाम मतदाता सूची से गायब, घरवालों ने उठाए सवाल
हेयर फॉल- आंवला खाने से बालों को मजबूती मिलती है और झड़ने को कम करता है। आंवला खाने से सफेद बालों की समस्या भी कम हो जाती है। बालों के लिए आंवला खाना और आंवले का तेल लगाना, दोनों ही फायदेमंद होते हैं।
