दिल्ली में हुई रेखा कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

दिल्ली में आज रेखा कैबिनेट की अहम बैठक हुई है और इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक में पीएम सूर्य घर योजना सब्सिडी, वायु प्रदूषण के समाधान, छात्रवृत्ति योजना को लेकर अहम फैसले हुए हैं।

Read Also: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व PM एच.डी. देवेगौड़ा को उनके निवास पर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

दिल्ली BJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि, “मुख्यमंत्री @gupta_rekha की अध्यक्षता में आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ऐतिहासिक फ़ैसले लिए गए।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब कुल सब्सिडी ₹1,08,000 कर दी गई है। पहले 3kW तक के सोलर पैनल पर ₹78,000 की केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलती थी। आज दिल्ली कैबिनेट ने ₹30,000 (₹10,000/kW) की अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत हर महीने औसतन ₹4,200 की बचत होगी। यह ‘ग्रीन दिल्ली’ की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कैबिनेट बैठक में शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके तहत मेधावी छात्रों के लिए “मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना” का नाम अब “लाल बहादुर शास्त्री छात्रवृत्ति योजना” होगा।

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कैबिनेट ने 250 एंटी-स्मॉग गन युक्त वाटर स्प्रिंकलर और 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी दी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *