Anant -Radhika Wedding: अनंत-राधिका का आज शुभ-विवाह, दूल्हे अनंत अंबानी की पहली तस्वीर आई सामने

Anant -Radhika Wedding

Anant -Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की वों शुभ घड़ी आ चुकी है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शामिल में शामिल हो रही हैं। हर इंतजाम बेहद खास है।एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड हस्तियां सुहाना खान, आर्यन खान, दिशा पटानी और निर्देशक पुनित मल्होत्रा ​​विवाह स्थल पर पहुंचे।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियों- चार महीने तक चले सितारों से सजे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद, 29 साल के अनंत अंबानी शुक्रवार को फार्मा टाइकून वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी, जिसके बाद अगले दिन रिसेप्शन होगा।सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी से दूल्हे राजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेहरा पहनकर  डांस करते नजर आ रहे हैं।

Read Also: PPAC को लेकर BJP-Congress ने मचाया बवाल, सचिवालय के बाहर मार्च करेंगे सांसद-विधायक

अंबानी परिवार के सदस्य अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए विवाह स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।चार महीने तक सितारों से सजे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद, एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी फार्मा टाइकून वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।देश-विदेश से इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना लगा हुआ है।

Read Also: भूपेंद्र हुड्डा के लिए बिगड़े अजय चौटाला के बोल, सोनिया-प्रियंका पर कीं हदें पार

अनंत अंबानी के शादी में अनिल कपूर रणवीर सिंह से लेकर कृति सेनन और जॉन सीना भी नाचते नजर आए । शुक्रवार को शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी, जिसके बाद अगले दिन डिनर रिसेप्शन होंगे।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में शामिल होने के लिए किम और क्लो कार्दशियन, जॉन सीना, रेमा, बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *