Arvind Kejriwal Arrest: बीजेपी पर क्यों भड़की सुनीता केजरीवाल – जानें

Sunita Kejriwal at Ranchi Rally

Sunita Kejriwal at Ranchi Rally: जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने रविवार को कहा कि बीजेपी उनके पति (Arvind Kejriwal) को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहती है।उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा।

रांची में विपक्षी की उलगुलान न्याय रैली में (Opposition’s ruckus at Nyaya rally in Ranchi) सुनीता ने कहा, “जेल का ताला टूटेगा, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे, हेमंत सोरेन छूटेंगे। कई लोगों ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है। अरविंद केजरीवाल के भोजन के हर टुकड़े पर निगरानी रखी जा रही है। ये बहुत शर्मनाक है। वो डायबिटीज के मरीज हैं और पिछले 12 सालों से इंसुलिन ले रहे हैं। लेकिन जेल अधिकारी उन्हें इंसुलिन नहीं लेने दे रहे हैं। वे दिल्ली के सीएम को मारने की कोशिश कर रहे हैं।”

Read also-संविधान और आरक्षण को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने कही ये बात -जानें क्या कुछ कहा ?

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि जेल में घर का खाना और इंसुलिन न देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।इससे पहले ईडी ने अदालत में दावा किया था कि टाइप टू डायबिटीक होने की बावजूद केजरीवाल मेडिकल जमानत या अस्पताल में शिफ्ट होने के लिए हर दिन आम, केले और मिठाई जैसी हाई शुगर वाली चीजें खा रहे हैं।शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं।

Read Also: Varanasi: वोटरों की जागरूकता के लिए जिला प्रशासन ने महिलाओं की स्कूटी रैली का किया आयोजन

सुनीता केजरीवाल ने कही ये बात
“जेल का ताला टूटेगा, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे, हेमंत सोरेन छूटेंगे। कई लोगों ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है।अरविंद केजरीवाल के भोजन के हर टुकड़े पर निगरानी रखी जा रही है। ये बहुत शर्मनाक है। वो डायबिटीज के मरीज हैं और पिछले 12 सालों से इंसुलिन ले रहे हैं। लेकिन जेल अधिकारी उन्हें इंसुलिन नहीं लेने दे रहे हैं। वे दिल्ली के सीएम को मारने की कोशिश कर रहे हैं। वे केजरीवाल की मानसिकता को नहीं समझ सकते।

उनका मानना ​​है कि इस देश ने उन्हें अच्छी शिक्षा दी है और वो देश के प्रति ऋणी महसूस करते है। वे संघर्ष करना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहतें हैं। इस लड़ाई में वो शेर की तरह हैं जो कभी डरता नहीं है। यहां तक ​​कि जेल में भी वो केवल आम लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं। वो आप सभी के बारे में सोचते हैं। उन्होंने आप सभी के लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि अगर आप इंडिया गठबंधन को मौका देंगे तो हम सभी इस देश को महान बना सकते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *