Asia: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत मंडप में एशिया की सबसे बड़ी रेलवे प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Asia:

Asia: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में एशिया की सबसे बड़ी रेलवे प्रदर्शनी ‘इंटरनेशनल रेलवे इक्विपमेंट एग्जिबिशन’ (IREE) 2025 का भव्य उद्घाटन किया है। यह प्रदर्शनी न केवल भारत की रेल तकनीक की ताकत दिखाएगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर ‘मेक इन इंडिया’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।  आज 15 अक्टूबर को शुरू हुई यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेलवे एग्जिबिशन है।Asia:

Read Also- Border: पाकिस्तान और अफगानिस्तान सैनिकों में फिर हुई झड़प, वजह जान चौंक जाएंगे आप

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि IREE 2025 भारतीय रेलवे को वैश्विक हब बनाने का मंच बनेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि”यह प्रदर्शनी भारतीय रेलवे की उपलब्धियों को दुनिया के सामने लाएगी। हमारी रफ्तार बढ़ाने और एक्सपोर्ट को दोगुना करने का लक्ष्य है। मेक इन इंडिया के तहत नई तकनीकें, जैसे हाई-स्पीड ट्रेन प्रोटोटाइप्स और ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस, यहां प्रदर्शित होंगी। यह रेलवे के भविष्य का आईना है!”Asia:

Read Also- Border: पाकिस्तान और अफगानिस्तान सैनिकों में फिर हुई झड़प, वजह जान चौंक जाएंगे आप

पिछले 11 वर्षों में, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया है और इसके परिणाम सामने आ रहे हैं। आज, पिछले 11 वर्षों में लगभग 35,000 किलोमीटर रेल पटरियाँ बनाई जा चुकी हैं और 46,000 किलोमीटर रेल पटरियों का विद्युतीकरण किया जा चुका है।रेलमंत्री ने कहा कि हमारे पास 156 वंदे भारत एक्सप्रेस, 30 अमृत भारत और 4 नमो भारत सेवाएँ हैं, जो पूरे देश में बेहद लोकप्रिय हैं। हमारा उत्पादन स्तर बढ़ गया है, आज हम हर साल 7,000 कोच बना रहे हैं ।Asia:

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि हमें समर्पित यात्री गलियारों का निर्माण शुरू करना होगा क्योंकि यहां परिवहन की मांग बहुत अधिक है, हमारे पास समान प्रकृति की अर्थव्यवस्थाओं के सफल उदाहरण हैं।इंटरनेशनल रेलवे प्रदर्शनी में 15 से 17 अक्टूबर तक देश-विदेश की 100 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और चीन जैसी महाशक्तियों की दिग्गज फर्म्स शामिल हैं।इंटरनेशनल रेलवे प्रदर्शनी में 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 300 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं। विदेशी कंपनियां यहां न केवल प्रोडक्ट्स शोकेस कर रही हैं, बल्कि पार्टनरशिप डील्स पर भी फोकस है। इससे भारत रेलवे एक्सपोर्ट में ग्लोबल लीडर बनने की राह पर अग्रसर है।बहरहाल इंटरनेशनल रेलवे प्रदर्शनी न सिर्फ एक प्रदर्शनी है, बल्कि भारतीय रेलवे के ‘विकसित भारत’ के सपने का भी प्रतीक मानी जा रही है।Asia:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *